Breaking News

पंजाब में नगर निगमों के चुनाव 30 नवंबर से पहले

अमृतसर 29 अगस्त (राजन):पंजाब में नगर निगमों के चुनाव को लेकर जरुरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार 30 नवंबर से पहले नगर निगमों के चुनाव करवाने की तैयारी में है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री बलकार सिंह सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया है और कई शहरों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट भी ली है।इसे लेकर सी.एम. मान ने विकास विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा है।जिन शहरों में निगम चुनाव होने हैं वहां 31 अक्टूबर से पहले सारे काम पूरे किए जाएं। सरकार द्वारा नवंबर महीने की शुरुआत में निगम चुनाव की घोषणा की जा सकती है। 

जनवरी से नगर निगमो का कार्यकाल समाप्त हो चुका

पंजाब की चार बड़ी नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला का कार्यकाल जनवरी 2023 को समाप्त हो चुका है। इसके अलावा  और भी नगर निगमो के चुनाव होने शेष है। जिन जिन नगर निगम की वार्ड बंदी की प्रक्रिया चल रही है, वह भी अंतिम दौर में है। वार्ड बंदी का फाइनल नोटिफिकेशन सितंबर महीने में हो जाना है। नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार ही है, निगम का कार्यकाल पूरा होने के बाद लंबे अरसे तक हाउस नहीं बना है। निगम कमिश्नर ही हाउस चला रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एवं डिप्टी कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैनोरमा का दौरा:स्वच्छता प्रबंधों की ली समीक्षा

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू एवं डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी  पैनोरमा का दौरा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *