Breaking News

डीजल ऑटो चालक बुधवार को देंगे भंडारी पुल पर रोष धरना

घोषणा करते हुए यूनियन के पदाधिकारी।

अमृतसर,5 सितंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर राहुल द्वारा प्रस्ताव मंजूर करके 15 पुराने ऑटो डीजल सड़कों पर बैन कर दिए गए हैं। जिसके तहत 2 सितंबर शनिवार को डीजल ऑटो चालकों पर कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में डीजल ऑटो इंपाउंड कर दिए गए।

जिसका डीजल ऑटो चालकों ने भारी विरोध किया। पुलिस के आला अधिकारियों की सिफारिश पर निगम जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा डीजल ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारी से मीटिंग की गई। मीटिंग बेनतीजा निकली। जॉइंट कमिश्नर द्वारा बुधवार 6 सितंबर को ऑटो चालकों के साथ दोबारा मीटिंग बुलाई गई हैं। इस दौरान इंपाउंड किए गए ऑटो, चालकों को वापस नहीं किए गए। 3 सितंबर सोमवार को भी ऑटो चालकों द्वारा नगर निगम कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया गया। आज ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारी द्वारा रोष स्वरूप कल 6 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से  भंडारी पुल पर धरना देने की घोषणा की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *