Breaking News

पुलिस ने हेरोइन, हथियार और कारतूस सहित चार को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 19 सितंबर (राजन): पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत आज एक कामयाबी हासिल की है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों अनुसार थाना मकबूलपुरा के प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गुरु तेग बहादुर नगर में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ साहब, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन, जश्नप्रीत सिंह उर्फ अभी आकाशदीप सिंह सभी निवासी खंडवाला को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से 135 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रिक कंडा,एक पिस्टल  32, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी आर्म एक्ट और अन्य केस भी दर्ज है। पुलिस द्वारा इनका लेकर रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मौजूदा सरपंच 18 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

अमृतसर,10 मार्च:विधानसभा हलका खेमकरण के अधीन आने वाले गांव कलसियां कलां के मौजूदा सरपंच को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *