Breaking News

मंत्री ईटीओ की मौजूदगी में गुरविंदर सिंह ने संभाला चेयरमैन मार्केट कमेटी मेहता का कार्यभार

अमृतसर, 27 सितंबर (राजन):मार्केट कमेटी मेहताके नवनियुक्त चेयरमैन डाॅ.  गुरविंदर सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया।  इस मौके पर हरभजन सिंह लोक निर्माण मंत्री पंजाब विशेष तौर पर पहुंचे।  नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ.  गुरविंदर सिंह को बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ.  गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह इसके लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के बहुत आभारी हैं और उन्हें आश्वासन दिया कि वे अपने पद पर पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ काम करेंगे।इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु से संबंधित आप नेता और वालंटियर भी मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब – AAP सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 94 में से 88 ने समर्थन किया

विधानसभा में बोलते हुए सीएम भगवंत मान। अमृतसर, 1 मई :पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *