Breaking News

भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया धरना, की जमकर नारेबाजी

भाजपा शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को दिया मांगपत्र

कमिश्नर राहुल  ने भाजपा शिष्टमंडल को सभी समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन

भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरना रोष प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए।

अमृतसर, 9अक्टूबर(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी द्वारा जिला प्रशासन एवं पंजाब सरकार की नाकामियों के कारण गुरुनगरी में फैली महामारी तथा शहरवासियों से जुडी अन्य समस्याओं को लेकर हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर मुख्य बिल्डिंग के गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मंच पर भाजपा शहरी के प्रधान हरविंदर सिंह संधू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, रीना जेटली, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव कुमार, सलिल कपूर, गुरप्रताप सिंह टिक्का, बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजीव खोसला, मीनू सहगल, परमजीत सिंह बतरा, राकेश गिल आदि सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर राहुल को एक मांगपत्र भी सौंपा।

डेंगू, चिकनगुनिया तथा अन्य प्रकार के वायरल बुखार के कारण  हर परिवार बीमारी से पीड़ित

भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरना रोष प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए।

भाजपा नेताओं  ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की डेंगू, चिकनगुनिया तथा अन्य प्रकार के वायरल बुखार के कारण अमृतसर शहर का हर परिवार बीमारी से पीड़ित है। सरकारी तथा प्राइवेट अस्पताल रोगियों से भरे पड़े हैं।  नगर निगम ने समय पर कोई दवाई का छिड़काव नहीं किया। यह बीमारी छेर्रहाटा, पुतलीघर, इस्लामाबाद, ढपई, बी-ब्लॉक से आरंभ होकर सारे शहर में फ़ैल चुकी है और अभी भी फ़ैल रही है। यदि नगर निगम ने उचित समय पर इसकी रोकथाम के प्रबंध किए होते तो शहर की ऐसी भयंकर दशा ना होती! इसमें नगर निगम और नगर निगम के अधिकारी पूर्णतया: दोषी हैं। 

शहर में कूड़े की लिफ्टिंग अधिकांश क्षेत्रों में बंद पड़ी

भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरना रोष प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए।

भाजपा नेताओं  ने कहा कि आज शहर में कूड़े की लिफ्टिंग अधिकांश क्षेत्रों में बंद पड़ी है। सफाई का कोई उचित प्रबंध नहीं है। सीवरेज व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। समय-समय पर इन क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा उपरोक्त समस्याओं को लेकर धरने-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला! मानसून के आने से पहले हर वर्ष सीवरेज की डीसिल्टिंग करवाई जाती थी, जो कि इस वर्ष नहीं करवाई गई। जिसके चलते बरसात में सारा शहर जलमग्न हो गया था और उसके बाद शहर में महामारी फैली। आज शहर के बहुत सारे क्षेत्रों में सीवरेज का गन्दा व बदबूदार मिश्रित पीने का पानी पीने को जनता मजबूर हैं। जिसके बारे में बार-बार नगर निगम के अधिकारीयों को सूचित भी किया जाता रहा, लेकिन उन्होंने इसका समाधान निकालने की कोई जरूरत नहीं समझी और इसका खामियाज़ा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ा। 

सड़के टूटी, स्ट्रीट लाइट बंद

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए स्मार्ट सिटी द्वारा अमृतसर के लिए भेजे गए पैसे का आप सरकार द्वारा जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। अमृतसर स्मार्ट सिटी होने के बावजूद भी यहाँ की सडकें टूटी हुई हैं, सड़कों से ज्यादा गड्डे हैं। इसका एक उदाहरण है, बस स्टैंड से चलकर राम बाग़, हाल गेट, हाथी गेट, लोहगढ़, लाहौरी गेट आदि जो कि शहर की मुख्य रिंग रोड कहलाती है, वह भी अत्यंत दयनीय स्थिति में है। ऐसी ही हालत अन्य दर्जनों सड़को की भी है। स्ट्रीट लाईट का बहुत ही बुरा हाल है, जगह-जगह स्ट्रीट लाईट बंद है। शिकायत के बाद भी कोई कारवाई नहीं होती। क्या आपने कभी रात के समय गश्त करके इन बंद स्ट्रीट लाइटों को देखा है?

बीआरटीएस बसों को भी बंद करवा दिया गया

भाजपा नेताओं ने कहा कि बीआरटीएस बसों को भी बंद करवा दिया गया है और जनता इसका खामियाज़ा भुगत रही है। शहरवासी पहले ही तंग हैं और उस पर नगर निगम नए-नए टैक्स लगा रही है। दुकानदारों पर 300 रूपये का नया जजिया (कूड़ा) टैक्स क्यूँ लगाया गया है? एनओसी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बने बाग़ व पार्कों की स्थिति भी रख-रखाव ना होने कारण अत्यंत दयनीय है।भाजपा नेताओं ने नगर निगम कमिश्नर राहुल आइएइस से मांग की कि वह स्वयं अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए खुद धरातल पर उतरें तथा वास्तु स्थिति का जायजा लें तथा जनता से संपर्क कायम करे, ताकि आपको असल स्थिति का पता चल सके। 

सभी समस्याओं का  जल्द समाधान कर दिया: नगर निगम कमिश्नर

भाजपा शिष्टमंडल नगर निगम कमिश्नर राहुल को  मांगपत्र  देते हुए।

नगर निगम कमिश्नर राहुल  ने भाजपा शिष्टमंडल की बात बहुत ध्यान से सुनी तथा आश्वासन दिया कि उपरोक्त सभी समस्याओं का  जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नयी फोगिंग मशीने खरीदी गई हैं और उन्हें गुरुनगरी की 85 वार्डों में तैनात किया जा रहा है।  सीवरेजयुक्त गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए एक प्रोजेक्ट बना कर पंजाब सरकार को भेजा जाएगा और उसकी मंजूरी मिलते ही वहां पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बीआरटीएस बसों को पुण: शुरू करने के लिए बहुत जल्द टेंडर प्रकिया शुरू की जा रही है। कमिश्नर ने कहा कि उपरोक्त सभी समस्याओं के निवारण हेतु जिला अधिकारीयों की अलग-अलग टीमें वार्ड स्तर पर बना दी गई हैं और उनके नंबर भी समाचारपत्रों के माध्यम से सार्वजनिक कर दिए जाएंगें, ताकि जनता अपनी समस्याएं सीधे उनक साथ संझा करे और उसका निवारण करवाए।
इस अवसर पर श्रुति विज, एकता वोहरा, गौरव गिल, अरविंदर वड़ैच, अविनाश शैला, अजय अरोड़ा, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, राजीव अनेजा, अमित महाजन, डॉ नीरज कुमार, अतुल मेसी, विक्की कपूर, शुभम देवगन, कबीर शर्मा, सुखदेव सिंह चाहल, सुखदेव सिंह हनेरियां, राजबीर शर्मा, कुलवंत सिंह, विजय ब्याला, पारस महाजन, योगेश कुमार, सभी मंडल अध्यक्षों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस : विधायक डॉ अजय गुप्ता

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी फाइल फोटो विधायक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *