Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 2.42करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

इंटरलॉकिंग टाइलों के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, पार्षद व अन्य

अमृतसर, 15 दिसंबर(राजन गुप्ता ):  मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने पूर्वी क्षेत्र की वार्ड नंबर 27 में कृष्णा स्क्वायर के पास शिवाला भाईया  में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का उद्घाटन किया।  यह कार्य 2.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसके तहत इंटरलॉकिंग टाइलें वार्ड न.26, 27, 28, 29 और 30 के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को सुविधा होगी और यातायात में भी सुधार होगा।
मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि हजारों भक्त शिवाला बाग भाईया  मे  पूजा अर्चना करने आते हैं।  इस इंटरलोकिंग  टाइलो  के काम से न केवल क्षेत्र की कॉलोनियों के निवासियों को बल्कि मंदिर में आने वाले भक्तों को भी लाभ होगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर के हर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, पक्की सड़कें, उचित सीवरेज प्रणाली और उज्ज्वल आधुनिक एलईडी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।  उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि जहां भी जरूरत होगी वहां प्राथमिकता के आधार पर आगे विकास कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर पार्षद मोनिका शर्मा, पार्षद नवदीप सिंह हुंदल, गिरीश शर्मा, राजी महाजन, अशोक सहगल, विपन जोरा, केशव, अवतार सिंह वालिया, राहुल महाजन, संजीव किंदरी, अजय गोयनका, एक्सियन भलिंदर सिंह, संजीव अरोड़ा व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *