Breaking News

पाक जासूस काबू ; एक मोबाइल भी बरामद

अमृतसर,28 अक्टूबर : पुलिस द्वारा पाकिस्तानी का जासूस गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जासूस से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसके जरिए वे पाकिस्तानी तस्करों व पाक एजेंट्स के संपर्क में था। भारत में बैठ वे भारतीय फौज की मूवमेंट की जानकारियों को पाकिस्तान पहुंचा रहा था। फिलहाल थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई को शुरू कर दिया है। पुलिस को  आरोपी के बारे में पुलिस को खूफिया जानकारी प्राप्त हुई थी। आरोपी की पहचान छेहर्टा निवासी दीप सिंह उर्फ
दीपू के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दीपू पाकिसतानी के खूफिया एजेंसी के संपर्क में था और पाकिस्तानी तस्करों के साथ फोन पर बातचीत भी करता था।

फोन खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया  है, जिससे वे पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क करता था। फिलहाल पुलिस फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, ताकि उसमें से खूफिया जानकारियां हासिल हो सकें। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वे पाकिस्तान में भारतीय सेना की खूफिया जानकारियां सांझा करता था। पुलिस फिलहाल उसके फाइनेंशियल रिकार्ड भी खंगाल रही है, ताकि उसे आए पैसों की विस्तृत जानकारी मिल सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *