
अमृतसर,28 अक्टूबर: शहर में स्नैचिंग व लूट की बढ़ती वारदातों के बीच लुटैरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात मध्यरात्रि को लुटेरों ने जागरण करने जा रहे गुरु नानक पुरा स्थित राम नगर कॉलोनी निवासी राजेश को गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। पुलिस अबघटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता चल सके। मिली जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि रात खजाना गेट ग्राउंट में वाल्मीक प्रगट अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कीर्तन करके जागरण करने जा रहे थे। रत्न सिंह चौक की तरफ दयानंद नगर में जागरण था। अभी मृतक राजेश व उनके साथी न्यू रियाल्टो चौक से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कितीन युवक बाइक पर पीछे से आए। लुटेरों ने हाथों में पकड़ा बैग छीनने का प्रयास किया। जब पीड़ितों ने बैग ना छोड़ा तो बाइक पर आगे बैठे लुटेरे ने गोली चला दी। इसके बाद तीनों लुटेरे आगे आबादी की तरफ फरार हो गए। गोली सीधा छाती पर लगी और कुछ समय में गुरु नानक पुरा स्थित राम नगर कॉलोनी में रहने वाले राजेश युवक की मौत हो गई।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच को शुरू कर दिया। पुलिस न्यू रियाल्टो चौके के आसपास बने.घरों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।मृतक की एक बेटी है और घर पर आपाहिज पिता हैं। घर में कमाने वाले राजेश इकलौते थे। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News