Breaking News

केजरीवाल को ई डी का समनः शराब नीति केसमें 2 नवंबर को पूछताछ होगी

नई दिल्ली,30 अक्टूबर: शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालको ई डी ने 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी केस में केजरीवाल से सीबीआई ने अप्रैल में करीब साढ़े 9 घंटेतक पूछताछ की थी। शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं।

आज ही सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 247 दिन से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सी एम मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया। आप नेता सिसोदिया पर दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा- घोटाले से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। इनमें 338 करोड़ का लेन-देन हुआ है, जिसमें सिसोदिया की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है। कोर्ट ने जांच एजेंसियों को भी निर्देश दिया कि ट्रायल 6 से 8 महीने में पूरा करें। अगर ट्रायल में देर होती है तो सिसोदिया जमानत के लिए 3 महीने के अंदर दोबारा अपील कर सकते हैं। इससे पहले 17 अक्टूबर को कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 30 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

28 अगस्त को राखड़ पुण्या के पावन अवसर पर रईया दाना मंडी में होगा राज्य स्तरीय समारोह :सीएम मान सहित मंत्री होंगे शामिल

अमृतसर, 19 अगस्त (राजन):पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा हलका बाबा बकाला साहिब के नगर रईया की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *