Breaking News

बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा

अमृतसर,9 नवंबर: मजीठा में पढ़ने गांव पंधेर कला में डबल मर्डर से एक बार फिर दहशत फैल गई है। बेटे ने ही मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार बेटे को उसके मां-बाप ने शराब पीने से रोका था।पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटो को गिरफ्तार कर लिया है । मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह व कुलविंदर कौर उम्र तकरीबन 70 साल के रूप में हुई है। गांव में ही एक युवक का विवाह समागम चल रहा था। देर रात गांव में जागो निकाली जा रही थी। इसी दौरान प्रितपाल सिंह नाम का युवक शराब में धुत होकर घर आ गया। जिसे देख माता-पिता गुस्से हो गए। वह दोबारा जागो में जाने की जिद्द करने लगा। लेकिन माता-पिता ने उसे जाने से रोका।  गुस्साए बेटे प्रितपाल सिंह ने पास रखा सरिया उठाया और माता-पिता पर हमला कर दिया। वे सिर पर तब तक वार करता रहा, जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में बैंक मैनेजर को गोली मारी: बाहर से आए आरोपी; पहले बहस हुई, फिर हाथापाई के बाद फायरिंग की

अमृतसर,13 अक्टूबर:अमृतसर में माल रोड स्थित यस बैंक के बैंक मैनेजर को गोली मारी गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *