Breaking News

दिवाली की रात दो गुटों में जमकर चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल

जांच में जुटी पुलिस।

अमृतसर, 13 नवंबर :थाना डी डिवीजन के अधीन आते इलाका कटड़ा दूलो में दीवाली की रात लगभग 1:30 बजे दो गुटो में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक की मौत और दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। लोगों के अनुसार इलाके  में 40 के करीब दोनों ओर से गोलियां चली हैं। हमलावर रात के समय इलाके में एक घर में चल रहा जुआ लूटने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जुआ लूटने की कोशिश की तो उन लोगों की जुआ खेल रहे लोगों के साथ झड़प हो गई।बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान अरुण निवासी पंडोरी वड़ैच के रूप में हुई है।

पुलिस ने जांच की शुरू

मृतक की फाइल फोटो।

सोमवार सुबह  एडीसीपी  3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सुरेंद्र सिंह और थाना डी डिवीजन के प्रभारी सरमेल सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।.कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच के बाद अभी पुलिस अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही।

मौके पर पहुंचे विधायक

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता

मौके पर क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता पहुंचे। विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर नोनहाल सिंह से  उनकी बात हुई है। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।

विलाप करते हुए मृतक के परिजन।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बिक्रम मजीठिया को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

अमृतसर, 6 जुलाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *