Breaking News

पराली जलाने वाले किसानों पर 24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया : डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 16 नवंबर:जिले में धान की पराली जलाने की प्रवृत्ति को पूरी तरह से रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर  घनशाम थोरी के नेतृत्व में टीमें अभी भी सक्रिय हैं और अब तक पराली को आग लगाने वाले किसानों को 2432500 रुपये जुर्माना लगाकर राशि ली जा चुकी है। डीसी  की ओर से लगातार आग लगने वाले खेतों में पहुंचने के निर्देश हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पराली में आग लगने की सूचना मिलने पर सभी थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर  थोरी ने कहा कि अभी तक हमारी टीमों ने उन सभी स्थानों का दौरा किया है, जहां सेटेलाइट के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी।  उन्होंने कहा कि जहां पराली में आग लगने की पुष्टि हुई है, वहां कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित किसानों पर 24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 210 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड लिस्ट  दर्ज की गई है।इसके अलावा वायु अधिनियम के उल्लंघन के लिए 19 एफआईआर और 21 आपराधिक शिकायतें माननीय न्यायालय में दायर की गई हैं। डीसी थोरी ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि हमारी नजर हर खेत पर है और जो भी पराली जलाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने हलका अमृतसर पूर्वी की बेटियों एवं बहनों के साथ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *