Breaking News

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच.पी.वी. वैक्सीन की गई लॉन्च

अमृतसर, 3 मार्च(राजन) :पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज के नेतृत्व में जिला अमृतसर में एच.पी.वी. वैक्सीन की शुरुआत सिविल अस्पताल अमृतसर में की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बजाज ने कहा कि आज से जिले भर में एचपीवी यानि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका लगाना शुरू कर दिया गया है। यह टीका 14 से 15 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए दिया जाएगा।

पंजाब सरकार का लक्ष्य 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करना है। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मी ने कहा कि इस टीकाकरण के सभी रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे और इसे आज 3 मार्च 2026 से टीकाकरण सूची में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, उप चिकित्सा डॉ. पृथ्वीन, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. वनीत, डॉ. नेहा, डॉ. सरताज सिंह, डॉ. जसकर्णजोत कौर, डॉ. अंजू समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीसी  ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी:जलियांवाला बाग हत्याकांड ने देश की आज़ादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी – डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 13 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह आज जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *