Breaking News

नगर निगम के सेक्रेटरी सुशांत भाटिया द्वारा अपने ऊपर चल रही इंक्वारीर्यों पर स्टे लगाने के लिए हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आगे सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख पड़ी

अमृतसर,22 नवंबर(राजन): नगर निगम के सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने अपनी तरक्की बेतौर सहायक कमिश्नर पाने के लिए अपने ऊपर चल रही सभी इंक्वारीर्यों पर रोक  लाने के लिए माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। जिस पर आज सुनवाई हुई। हाई कोर्ट द्वारा इस याचिका की अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर 2023 की तारीख निर्धारित की है। बता दे कि पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग द्वारा 4 अक्टूबर 2023 को नगर निगम अमृतसर में सेक्रेटरी पद पर कार्यरत विशाल वधावन और एक और अधिकारी को तरक्की देकर सहायक कमिश्नर नियुक्त किया था। जिस पर सेक्रेटरीसुशांत भाटिया ने हाई कोर्ट में याचिका  दर्ज करवाई कि तरक्की वाली सीनियरिटी लिस्ट में उनका नाम ऊपर है। उन पर कुछ इंक्वायरिया  चल रही है। माननीय हाई कोर्ट इंक्वायरिया पर स्टे दे कर उनको भी तरक्की मिलनी चाहिए। जिस पर माननीय हाईकोर्ट द्वारा 18 अक्टूबर को सुनवाई करने के उपरांत  22 नवंबर की तारीख निर्धारित की। जिस पर आज सुनवाई के उपरांत आगे की सुनवाई के लिए  15 दिसंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा नेता जगमोहन राजू ने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़े पर करोड़ो रुपयो  का घोटाला करने के आरोप नगर निगम पर लगाए

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू। अमृतसर, 23 नवंबर (राजन): भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *