Breaking News

नगर निगम के एमटीपी विभाग ने तीन अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा

अमृतसर,23नवंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर राहुल के आदेशों पर एमटीपी विभाग ने तीन अवैध  कॉलोनीयों पर पीला पंजा चलाया है। एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, डिमोलेशन स्टाफ और नगर निगम की पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए वेस्ट जोन में तीन अवैध कॉलोनी पर आज कार्रवाई की ।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाईपास इंडिया गेट में अवैध तौर पर बनी मैक्स सिटी, खंडवाला रोड में एच एस सिटीऔर मीरा गेट के समीप बनी एक और अवैध कॉलोनी  पर डिच मशीन से कार्रवाई करके कॉलोनी में डाली गई सीवरेज व्यवस्था,वाटर सप्लाई, गलियों और दीवारों को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *