
अमृतसर,25 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा आई.पी.एस. अधिकारियों में किए गए भारी तबादला के बाद अब आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादलों की चर्चा शुरू हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले भी सरकार द्वारा किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के मध्य नजर
भगवंत मान सरकार द्वारा ये तबादले आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रख कर किए जा रहे हैं। मान सरकार ने गत दिनों ही जालंधर, अमृतसर, लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों, 7 जिलों के एस.एस.पीज तथा कई अन्य अधिकारियों के तबादले किए थे और तेज-तर्रार अधिकारियों की तैनातियां की गई हैं। कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को अभी नई जिम्मेदारियां मिलनी बाकी हैं। माना जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर पदों से मुक्त हुए इन अधिकारियों की भी नई नियुक्तियां अगले सप्ताह तक हो जाने के आसार हैं।
नगर निगम जालंधर कमिश्नर का पद रिक्त
अभी भी कुछ आईएएस अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं।जिन में नगर निगम जालंधर के कमिश्नर का पद भी रिक्त है। मुख्यमंत्री अब प्रशासनिक तंत्र में भी फेरबदल करने के इच्छुक हैं। इन अधिकारियों की तैनातियां भी आने वाले दिनों में की जानी हैं परन्तु अभी सरकार यह देख रही है कि किन जिलों में किन अधिकारियों को तैनात किया जाए। सरकार ने अगले कुछ दिनों में चुनावी दौर में दाखिल होना है और लोकसभा के चुनाव ‘आप’ सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें आती हैं और चुनावों का माहौल अगले एक महीने के अंदर पूरी तरह से बनना शुरू हो जाएगा और इलेक्शन कोड भी लग जाएगा। हांलाकि लोकसभा के चुनाव अप्रैल के शुरू में होंगे पर फिर भी 3 महीने पहले राज्य का सियासी पारा गर्मा जाता है। विधानसभा के संभावित चुनावी नतीजों की तरफ भी सरकार देख रही है। आई.ए.एस. अधिकारियों के बीच में भी नए पद लेने के लिए दौड़ चल रही है। कई अधिकारी अपने तबादले करवाने के इच्छुक हैं और वे मुख्यमंत्री कैंप के साथ सम्पर्क बनाए हुए हैं।
होम डिस्ट्रिक्ट वाले अधिकारियों के भी होंगे तबादले
लोकसभा चुनाव के मध्य नजर होम डिस्ट्रिक्ट वाले अधिकारियों के भी तबादले होने हैं। जिन आई ए एस और पीसीएस अधिकारियों का होम डिस्ट्रिक्ट होगा उनका तो तबदला अवश्य होना है। इसके अलावा जिन-जिन आईएएस अधिकारियों ने अपनी नौकरी दौरान लंबे लंबे समय तक जिस जिस जिला में तैनाती रही है, उनको भी उस जिला में नहीं लगाया जा सकता। पंजाब के आई ए एस और पीसीएस अधिकारी तबादलो को लेकर सरगर्म है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News