Breaking News

शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर श्री दरबार साहिब में पहुंचे अकाली नेता ; दरबार साहिब में अखंड पाठ शुरू

अमृतसर,12 दिसंबर: शिरोमणि अकाली दल  द्वारा 103वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य वरिष्ठ अकाली नेता मंगलवार सुबह श्री दरबार साहिब पहुंचे। यहां श्री अखंड पाठ की शुरुआत की गई। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने जूतों की सेवा की। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन और अरदास की जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस समारोह के तहत श्री दरबार साहिब में आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ के दौरान अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और उनकी विधायक पत्नी गनीव कौर मजीठिया नहीं दिखे। हालांकि उनके न आने का कोई कारण सामने नहीं आया लेकिन कहा जा रहा है कि मजीठिया को मिले सम्मन के चलते वह नही पहुंचे।

अकाली दल दूसरी सबसे पुरानी पार्टी

शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। जिसकी स्थापना कांग्रेस पार्टी के बाद 1920 में ही हुई थी। यह पार्टी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स के रूप में बनी थी। इसके पहले प्रधान सरमुख सीन चब्बल थे, जबकि इसे ज्यादा ख्याति मास्टर तारा सिंह के समय मिली। अकाली दल खुद को सिखों के प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में पेश करते हैं। अकाली दल का 1997 में बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ था।  बीजेपी के साथ गठबंधन करके पंजाब में तीन बार अकाली दल ने सरकार बनाई है।  किसान बिल के मुद्दे पर 2020 में गठबंधन टूट गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र की ड्रग सोशल और इकोनॉमिक जनगणना के लिए ट्रेनिंग का पहला फेज़ पूरा हुआ

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए नगर निगम एडिशनल कमिश्नर। अमृतसर, 28 अप्रैल:पंजाब सरकार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *