Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने हॉल गेट से लाहौरी गेट तक अंदरून सर्कुलर रोड के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 17 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हॉल गेट से लेकर लाहौरी गेट तक अंदरून सर्कुलर रोड के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दोनों ओर सीवरेज चैंबर ठीक करवाए जाएंगे। जिससे बरसात होने पर इस सड़क पर पानी खड़ा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइले लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से लोगो को सहूलत मिलेगी।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलत के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हॉलगेट, लौहगढ़ के बाहर , गेट खजाना के बाहर और टुंडातालाब इलाके में बढ़िया टॉयलेट सेट का निर्माण करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन बढ़िया टॉयलेट सेटो को लोगों के लिए शुरू करवा दिया जाएगा।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

हॉल गेट क्षेत्र से विकास कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत विधायक डॉ गुप्ता ने इन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। मौके पर ही विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों को पहल के आधार पर इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, राहुल मट्टू, रामकुमार, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक की समस्या हल होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आबकारी नीति के आदेशों के तहत शराब ठेकेदारों को  नवीनीकृत करने का विकल्प दिया गया:71 प्रतिशत ठेकेदारों ने नवीनीकरण करवा लिया

अमृतसर, 15 मार्च:पंजाब सरकार की वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के आदेशों के तहत शराब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *