
अमृतसर, 17 मार्च :नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया है। सुभाष कॉलोनी इलाके में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गैरकानूनी घर को ध्वस्त कर दिया ।यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संपत्ति मुख्तार सिंह नामक व्यक्ति की थी, जो नशा तस्करी के कई मामलों में पहले से शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से कमाई गई रकम से तैयार किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के पैसे से बनाई गई किसी भी संपत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
कमिश्नर ने कहा कि पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम
कर रही है और नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे नशा तस्करों के खिलाफ जानकारी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और महत्वपूर्ण जानकारी देने पर 10 लाख रुपय तक का इनाम भी दिया जा सकता है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मुहिम के तहत 1 मार्च 2025 से 16 मार्च 2026 तक1800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 3300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन, अफीम, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के साथ
करोड़ों रुपय की नकदी और कई वाहन भी जब्त किए हैं। प्रशासन का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News