
अमृतसर,15 दिसंबर : गांव रणगढ़ में बीते दिन हुई हत्या का मुख्य आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए पीड़ित परिवार के लोगों के वाघा बॉर्डर को जाने वाला रास्ता जाम कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक गिरफ्तार किया ही नहीं गया था वो घायल था और अस्पताल में भर्ती था। उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।वीरवार की सुबह आरोपी कर्मजीत सिंह और मौजूदा कांग्रेसी सरपंच निर्वैल सिंह के बेटे विशाल सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ रणगढ़ निवासी 45 वर्षीय मनजीत सिंह का कत्ल कर दिया था। मनजीत सिंह के साथ उसके भाई बिक्रमजीत सिंह को भी गोली लगी थी और वो अभी तक अस्पताल में दाखिल है।
आरोपी बिजली विभाग में कार्यरत
आरोपी कर्मजीत सिंह बिजली विभाग में मुलाजिम है। इस संबंध में पुलिस ने शाम तक 10 लोगों पर पर्चा दर्ज किया था। जिसमें मौजूदा कांग्रेसी सरपंच निर्वैल सिंह, उनके बेटे विशाल सिंह, जसन सिंह, सुखवंत सिंह, सतनाम सिंह, सिमरन सिंह, अमर बीर सिंह, कर्मजीत सिंह, बाज सिंह और सूबा सिंह शामिल है। इनमें से विशाल और बाज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि बाकियों की तलाश जारी है।
कर्मजीत सिंह था घायल
इस मामले की तफ्तीश कर रहे घरिंडा थाने के एसएचओ मनमीतपाल सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह भी इस मामले में घायल हुआ था और उन्हें पता चला कि वो श्री गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल है। उसे वेन में इंजरी थी और आईसीयू में भर्ती था लेकिन जब वो पहुंचें तो वो वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और बाकी भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News