Breaking News

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में बरामद किए गए  नशीले सामान को जला नष्ट किया गया

अमृतसर, 19 दिसंबर (राजन):कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में दर्ज विभिन्न एनडीपीएस मामलों में बरामद  किए गए नशीले सामान  को नष्ट करने के लिए ड्रग डिस्पोजल कमेटी की नियुक्ति की गई। जिसमें हरप्रीत सिंह मंदेर, डीसीपी जांच,  मनमोहन सिंह औलख,  एडीसीपी जांच और कमलजीत सिंह एसीपी डिटेक्टिव,  ने आज  खन्ना पेपर मिल पहुंचे और अपनी निगरानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 210 मामलों के तहत बरामद  की गई नशीली सामग्री को नष्ट कर दिया। नष्ट किये गये माल का विवरण इस प्रकार है। हेरोइन 18 किलो 210 ग्राम, नशीले कैप्सूल 22,495, नशीली गोलियाँ 34,798, नशीला पाउडर 10 किलो 680 ग्राम, भुक्की 44 किलो 400 ग्राम,नशीला इंजेक्शन 55,चरस 04 किलो 545 ग्राम,स्मैक 370 ग्राम और गांजा 375 ग्राम को जलाकर नष्ट किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने अमृतसर ज़िले में चीफ़ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम कार्ड बनाने के लिए एक स्पेशल कैंप शुरू किया

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर,10 मार्च :पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *