Breaking News

एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही 8 बिल्डिंगों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 23 दिसंबर (राजन): नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह के आदेशों पर एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही 8 बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन के एटीपी परमजीत दत्ता, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर और फील्ड स्टाफ के साथ कार्रवाई की गई।

एटीपी परमजीत दत्ता ने बताया कि टीम द्वारा आज पापड़ा वाला बाजार,आट्टा मंडी, घी मंडी और भाई सेवा बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बिना नक्शा मंजूर करवाएं बन रही  8 बिल्डिंगों पर कार्रवाई की गई। बिल्डिंगों को हथौड़ों से तोड़ा भी गया और काम बंद करवाया गया। उन्होंने बताया कि इन बिल्डिंगों में से सामान भी जप्त किया गया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि बिल्डिंग का नक्शा मंजूर करवा कर ही निर्माण शुरू करवाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश

बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की फाइल फोटो।  अमृतसर, 19 मई (राजन):जनगणना अधिकारी-कम-नगर निगम कमिश्नर अमृतसर बिक्रमजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *