Breaking News

75वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम परिसर में निगम जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने तिरंगा फहरांया

अमृतसर, 26 जनवरी (राजन):देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर नगर निगम परिसर में निगम जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने तिरंगा फहरांया और 68 अधिकारियों और कर्मियों को बढ़िया कार गुजरी को लेकर  सम्मानित किया।  गणतंत्र दिवस समारोह में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और निगम पुलिस की ओर से परेड की गई। हरदीप सिंह ने कहा कि आज के दिन संविधान लागू होने से देश में लोगों के राज की स्थापना हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम शहरवासियो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि चाहे नगर निगम के सैनिटेशन और वाटर सप्लाई सीवरेज विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है, इसके बावजूद पूरी मेहनत और लगन से काम करके निगम अधिकारी और कर्मचारी सफाई व्यवस्था और वाटर सप्लाई सीवरेज सुविधा शहर वासियो को उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट शुरू करवा कर शहर वासियों को 24×7 घंटे शुद्ध पानी उपलब्ध करवाएगा।

निगम अधिकारियों की ओर से जॉइंट कमिश्नर हरदीप सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, सहायक कमिश्नर अनिल अरोड़ा, सुपरीटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार,सैक्ट्री राजेंद्र शर्मा , एम ओ एच डॉ योगेश अरोड़ा  एक्सईएन भलिंडर सिंह, निगम सुपरीटेंडेंट सतपाल, हेल्थ सुपरिंटेंडेंट नीरज भंडारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस : विधायक डॉ अजय गुप्ता

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी फाइल फोटो विधायक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *