Breaking News

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ, 20 फरवरी से सीमावर्ती क्षेत्र का करेंगे दौरा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

अमृतसर,12 फरवरी :पंजाब के राज्यपालऔर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। दोनों पदों पर पुरोहित बने रह सकते हैं। पुरोहित ने इस्तीफे का कारण निजी बताया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया गया था, मगर उस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इतने दिनों तक इस्तीफा मंजूर न होने के बाद अब राज्यपाल दोबारा सक्रिए हो गए हैं। बनवारी लाल पुरोहित ने यूटी, चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। साथ ही खामियां मिलने पर जवाबतलबी भी की है। इसी के साथ सोमवार को पुरोहित पंजाब के सीमावर्ती इलाके में दौरा करने को लेकर कार्यक्रम की सूची जारी की। जिसमें कहा गया है कि बनवारी लाल पुरोहित अपने कार्यकाल का छठा दौरा 20 फरवरी से 23 फरवरी तक सीमावर्ती क्षेत्रों में करेंगे।

बार्डर से सटे जिलों में जाएंगे पुरोहित

जारी किए गए दौरे के अनुसार राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन,
फिरोजपुर और फाजिल्का के बार्डर एरिया में दौरा करने पहुंचेंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों  और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *