Breaking News

दरगाह में चोरी किया गया चांदी का मुकुट सहित आरोपी  गिरफ्तार

  अमृतसर, 12 फरवरी: पुलिस ने दरगाह से चोरी किया गया चांदी का मुकुट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामपाल शर्मा प्रबंधक कमेटी, बाबा मीर शाह नेहरू कॉलोनी, मजीठा रोड द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि विगत 7 फरवरी को सुबह 6-50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाबा मीर शाह की मजार पर से चांदी का मुकुट वजन लगभग 1 किलो चोरी करके ले गया है।  जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की गई।सदर पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी पलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और चोर की पहचान मिट्ठू निवासी  धप्पई महुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने मिट्ठू को गिरफ्तार करके चांदी का मुकुट बरामद कर लिया।

मोबाइल चोर काबू

श्री दरबार साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने  साहिल कुमार पुत्र उजागर सिंह उर्फ ​​कांटे निवासी मुर्गी मोहल्लां, बटाला को गिरफ्तार करके चोरी के 4 मोबाईल फोन बरामद किया है।इसके अलावा थाना कोतवाली की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ ​​​​गोपी  निवासी ग्राम झमका, पुलिस स्टेशन तरसिक्का को गिरफ्तार करके चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद किए ।पुलिस चौकी गलियारा के इंचार्जने बताया कि चोरी गए 3 मोबाइल फोन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मूल मालिकों को लौटा दिए गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

फतेह सिंह कॉलोनी में ड्रग तस्कर की गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई प्रॉपर्टी को गिराया गया

अमृतसर,7 मार्च(राजन): जिला प्रशासन अमृतसर ने आज फतेह सिंह कॉलोनी, 88 फीट रोड, अमृतसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *