Breaking News

समर पैलेस में सिख इतिहास पर आधारित लाइट एंड साउंड शो हुआ शुरू

अमृतसर,26 फरवरी(राजन): रंगला पंजाब मेले के तहत, जहां पर्यटन और संस्कृति विभाग की मदद से अमृतसर में पंजाब की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं।पंजाब सरकार ने कंपनी बाग में स्थित  महाराजा रणजीत सिंह के समर पैलेस सिख इतिहास को लेकर शानदार लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया । जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश पोपली ने बताया कि यह शो एक स्थायी शो होगा, जो हर शाम इस पैलेस में चलेगा।उन्होंने कहा कि 20 मिनट के इस शो में सिख इतिहास की बुनियादी जानकारी पेश करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि 2.76 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस दिलचस्प लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से पंजाब के योद्धाओं की वीरता, साहस और समृद्ध विरासत को बखूबी प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति को देखने वाले दर्शक इस समृद्ध विरासत में डूबे हुए महसूस करते हैं और नवीनतम डिजिटल तकनीक के माध्यम से योद्धाओं की बहादुरी और भावना को देखकर समय के समकालीन बन जाते हैं।  उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार यह शो शाम को चलाया जायेगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिदिन एक से अधिक शो भी चलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल शो का उद्देश्य अमृतसर शहर में आने वाले लाखों पर्यटकों को सिख इतिहास के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करना और शहर में पर्यटकों के लिए आकर्षण पैदा करना है ताकि लोग अमृतसर और इसके आसपास आकर एक से अधिक दिन बिता सकें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जहर निगलकर की आत्महत्या : परिवहन मंत्री को जिम्मदार ठहराया; वीडियो सामने आने के बाद लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अस्पताल में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा।  अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *