Breaking News

चोरों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर गहने व नगदी लूटी

अमृतसर,29 फरवरी: मजीठा रोड क्षेत्र में एक घर में चोर पुलिस बनकर आए। आते ही चोरों ने परिवार वालों को बंधक बनाया और घर में रखे गहने और रुपए लेकर फरार हो गए। परिवार को चोरी होने के बाद एहसास हुए कि वो पुलिस नही थी। सुभाष कॉलोनी में कॉलोनी में देर रात कुछ लोग एक घर में घुस आए। आते ही उन्होंने कहा कि वो थाना सदर से आए है। उन्हें सूचना मिली है कि वो नशा तस्करी का काम करते हैं। इसीलिए जांच  करने आए हैं।

पीड़ितों के साथ बैठे रहे दो लोग

पीड़ित प्रेम नाथ ने बताया की आरोपी लगभग रात को 12.30 बजे उनके घर आए। वो सो रहे थे। आरोपी पड़ोसियों की छत से उनके घर में घुसे थे। उन्हें चेकिंग के लिए बोलने के बाद उनके पास ही दो लोग बैठे रहे। वहीं एक आदमी उनके बेटे के कमरे में बैठा रहा। आरोपी एक घंटेतक उनके घर में रहे और जाते हुए मेन गेट के बाहर रस्सी बांधकर उसे बंद कर गए।

जाने के बाद पता लगा की चोर थे

पीड़ित प्रेमनाथ के मुताबिक जितनी देर चोर घर में रहे उन्हें बोलने भी नहीं दिया और लाइट भी ऑन ना करने दी। अपनी टॉर्च से ही चेक करते रहे। जब वो चले गए तो जाने के बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ। चोर उनके घर से तीन लाख नगदी, 8 सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक चेन, चार चूड़ियां, एक टॉप्स साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगला जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली काटी: सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, परिवार ने सुरक्षा और सीबीआई जांच की उठाई मांग

सीसीटीवी में आरोपियो की फोटो। अमृतसर,28 मार्च : आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *