Breaking News

कैबिनेट मंत्री सोनी ने ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी को दिया 1 लाख रुपये का चेक

अमृतसर,10 जनवरी(राजन):कैबिनेट मंत्रीओम प्रकाश सोनी  ने ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसाइटी  को एक लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया। मंत्री सोनी ने कहा कि शहर में कई गैर सरकारी संगठन जन कल्याणकारी कार्य करते हैं और समय-समय पर लोगों को मदद करने के लिए इन धर्मार्थ संस्थाओं को अनुदान भी देते हैं।  उन्होंने कहा कि अन्य संगठनों को भी आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी सरकार ने जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की और कई संगठनों ने भी इस काम में भाग लिया।इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी ,  कमल पहलवान, वर्धन भगत रोकी, रवि हरिपुरा, विशाल कुमार,परवीन बावा, चेतन सहदेव,  सनी कुमार उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *