Breaking News

गोली मारकर युवक को किया घायल

अस्पताल में दाखिल युवक।

अमृतसर,15 मार्च (राजन):दोपहर को झबाल रोड पर छह लोगों ने हमला कर गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है और गंभीर रूप से घायल है। गांव सारंग निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि वो अपने घर से काम के लिए निकला और दोपहर तकरीबन 3 बजे के करीब जब झब्बाल रोड पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आ रहे छह लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने इस पर गोलियां चला दी और एक गोली उसके पैर के पास लगी। जिसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार
हो गए। इस मामले में थाना इस्लामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।

झगड़े के बाद चलाई गोली

इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह के मुताबिक गुरजंट सिंह का आरोपियों के साथ झगड़ा हुए और झगड़े के बाद उन्होंने इस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने 1,210 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे:बरामद फोन की अनुमानित कीमत 3.07 करोड़ रुपये

अमृतसर, 22 नवंबर(राजन):गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके असली मालिकों तक वापस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *