Breaking News

निगम डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट विभाग के क्लर्क की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

मृतक भूपेंद्र सिंह की दुर्घटनाग्रस्त कार।

अमृतसर,18 मार्च (राजन): नगर निगम के डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट विभाग में कार्यरत क्लर्क भूपेंद्र सिंह कि आज सुबह सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। निगम डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट विभाग में पेंडेंसी अधिक होने के कारण विभाग में दिन-रात काम चल रहा था। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए हुए हैं, सुविधा केंद्र से लोगों को जारी की जाने वाली सभी सेवाओं के पोर्टल में निर्धारित किए गए लक्ष्य से कोई भी पेंडेंसी नहीं रहने दी जाए। नगर निगम में प्रतिदिन जिला अमृतसर की सभी सुविधा सेंटरों से लगभग 250 से अधिक डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पोर्टल पर आते हैं। निगम के डेथ एंड बर्थ पोर्टल में से प्रतिदिन 100 से अधिक सर्टिफिकेट नहीं निकल पाते हैं। जिस कारण निगम के डेथ एंड बर्थ पोर्टल में भारी भरकम पेंडेंसी चल रही थी। इस पेंडेंसी को क्लियर करने के लिए निगम के  डेथ एंड बर्थ विभाग में पिछले कुछ दिनों से दिन-रात काम चल रहा था। यहां तक की शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के बावजूद दिन रात कार्य चल रहा था। क्लर्क भूपेंद्र सिंह ने रविवार रात को भी कार्य करके आज सुबह 6:00 बजे अपनी कार पर सवार होकर रंजीत एवेन्यू नगर निगम के कार्यालय से अपने कठूनंगल स्थित घर पर जा रहा था। कठूनंगल के पास ही कार से नियंत्रण खोने पर कार पलट गई। गंभीर घायल भूपेंद्र सिंह को लोगों द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों में रोष

मृतक भूपेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

पुलिस द्वारा आज भूपेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सिविल सतपाल के पोस्टमार्टम हाउस पर उपस्थित मृतक भूपेंद्र  सिंह के परिवार जनों में रोष पाया जा रहा हैं। परिवार जनों का कहना था कि छुट्टी वाले दिन भी दिन-रात काम लेना बहुत ही गलत है।

स्टाफ और कंप्यूटर बढ़ाए जाएं

निगम के डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट विभाग में प्रतिदिन मल्टीपल भारी संख्या में डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट आते हैं। जिस कारण हजारों की संख्या में पेंडेंसी चल रही थी। प्रतिदिन 250 से अधिक सर्टिफिकेट आने पर नगर निगम को डेथ एंड बर्थ विभाग में स्टाफ और कंप्यूटर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *