Breaking News

वोट बनाने की आखिरी तारीख 4 मई तक

फाइल फोटो डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी।

अमृतसर,3 मई :लोकसभा चुनाव-2024 में वोट करने के लिए मतदाता 4 मई तक वोट बनवा सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक 4 मई तक अपना वोट बनवा सकता है। वोट बनवाने के लिए 6 नंबर फॉर्म भरकर बी एल ओ और ए आर ओ के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि यह वोट ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल या मतदाता हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी बनवाया जा सकता है।  उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने और अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद इन चुनावों के लिए मत नहीं बनवा सकेंगे ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए वचनबद्ध :विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नए ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

नए ट्यूबवेल का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 24 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *