Breaking News

गर्मी बेहाल कर रही, 21 मई से 30 जून तक स्कूल बंद

अमृतसर, 20 मई : गर्मी बेहाल कर रही है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, लेकिन ये अभी शुरुआत है। 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके बाद सूरज और ज्यादा आग उगलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। जिसके चलते पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार, 21 मई से 30 जून तक पंजाब के सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। मौजूदा हालातों की बात करें तो रविवार शाम पंजाब के बठिंडा का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में एक ही दिन में 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज कीगई। वहीं, पठानकोट का तापमान 45.5 डिग्री, पटियाला का 45, लुधियाना का 44.2,  अमृतसर में भी 44 डिग्री दर्ज किया गया।

स्कूल बंद के आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गांवों में सॉलिड वेस्ट प्रबंधन परियोजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी  अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से की बैठक

अमृतसर, 22 अगस्त(राजन): गांवों को साफ-सुथरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *