
अमृतसर,22 मई : चुनाव आयोग की तरफ से जालंधर व लुधियाना में नए पुलिस कमिश्ररों की नियुक्ति कर दी गई हैं, जिनमें राहुल एस. को जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि लुधियाना की कमान आई.पी.एस. अधिकारी नीलाभ किशोर को सौंपी गई है।राहुल एस. जोकि 2008 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं तथा वर्तमान में DIG-सह-निदेशक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, शाहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में तैनात थे, को अब जालंधर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह से नीलाभ किशोर, 1998 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जो पहले ए.डी.जी.पी. एस.टी.एफ. पंजाब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में तैनात थे, को अब लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News