Breaking News

वेतन न मिलने पर नगर निगम टेक्निकल यूनियन ने निगम कमिश्नर को जारी किया 72 घंटे का नोटिस

निगम कमिश्नर कार्यालय में यूनियन पदाधिकारी 72 घंटे का नोटिस देते हुए

अमृतसर,5 जून : नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल और मई महीने का वेतन नहीं मिला है। जिससे विशेष कर  दर्जा चार कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। नगर निगम टेक्निकल यूनियन के प्रधान लखविंदर सिंह नाग की अध्यक्षता में यूनियन के कर्मचारियों ने निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह को 72 घंटे का नोटिस जारी किया है। यूनियन प्रधान लखविंदर सिंह नाग ने कहा कि निगम के ट्यूबवेल ऑपरेटर को  अप्रैल और मई महीने का वेतन नहीं मिला है।जिससे कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर मुलाजमो का बकाया वेतन राशि जारी नहीं की गई तो यूनियन नगर निगम के जोनल और मुख्य कार्यालय को बंद करके रोष प्रदर्शन करेगी, इसकी जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *