Breaking News

पंजाब पुलिस में दस हजार मुलाजिम होंगे भर्ती:तस्कर पकड़े जाने पर सात दिन में प्रॉपर्टी होगी अटैच

मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर, 18 जून:पंजाब के मुख्यमंत्रीभगवंत मान आज सभी जिलों के एसएसपी से मीटिंगकी । मीटिंग में डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद हैं।पंजाब पुलिस अब नशों के खिलाफ मुहिम को तेज करने जा रही है। तस्कर के पकड़े जाने पर सात दिनों के भीतर उसकी प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। अटैक की गई प्रॉपर्टी के बाहर  बोर्ड भी लग जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों ने लोगों के घर उजड़े है, उनका घर भी उजड़ा जाएगा। अगर कोई पुलिस मुलाजिम नशे के कारोबार में किसी स्तर पर शामिल पाया जाता है तो वह मौके पर डिसमिस किया जाएगा। उसकी वर्दी खुलवाई जाएगी। वहीं, मुलाजिमों की कमी को पूरा करने के लिए दस हजार नए पुलिस मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे।वहीं, पुलिस मिशन समझ कर काम करेगी, जबकि इस काम कमीशन की कोई जगह नहीं होगी। थानों में यारियां और रिश्तेदारी को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी दल का विधायक कोई शिकायत देता तो उनकी सुनवाई अधिकारियों को करनी है। यह बात पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों के एसएसपी से मीटिंग के बाद मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि डीसी व एसएसपी को आदेश जारी किए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर की तीन म्युनिसिपल काउंसिल और दो नगर पंचायत के लिए कुल 487 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र भरा

अमृतसर, 16 मई :डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर ज़िले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *