Breaking News

21 जून को कंपनी बाग में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस :अपर उपायुक्त

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक करती अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति बाला।

अमृतसर,19 जून :  आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं सीएम योगशाला के दिशा-निर्देशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को कंपनी बाग में आयोजित किया जाएगा।  इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति बाला ने कहा कि 21 जून को सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कंपनी बाग में योगाभ्यास किया जाएगा तथा इसके अलावा विभिन्न शहर के 5 स्कूलों में भी योग कक्षाएं लगेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों के प्रमुखों से 21 जून को सुबह पांच बजे कंपनी बाग में पहुंचने की अपील की।

इन पार्कों में भी लगेगा  योग का कैंप

उन्होंने कहा कि शहर में कंपनी बाग के अलावा सेवन एकड़ पार्क न्यू अमृतसर, सीपी पार्क कैंट चौक, कोट खालसा पार्क, गोल्डन पार्क बस स्टैंड और गुरु अमरदास पार्क दशमेश एवेन्यू में भी योग कैंप आयोजित की जाएंगी।  उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक लोगों को योग सिखाया जायेगा।  अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।  उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे इन योग कक्षाओं में भाग लें और अपने शरीर को स्वस्थ बनायें। इस मीटिंग में सहायक कमिश्नर मैडम गुरसिमरन कौर, एस.डी.एम.  मनकंवल चहल, सिविल सर्जन डाॅ.  सुमित सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ.  दिनेश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप मल्होत्रा, योग पर्यवेक्षक गुरप्रीत सिंह, तहसीलदार  अमरजीत सिंह, नगर निगम सुपरीटेंडेंट  धरमिंदरजीत सिंह और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर की तीन म्युनिसिपल काउंसिल और दो नगर पंचायत के लिए कुल 487 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र भरा

अमृतसर, 16 मई :डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर ज़िले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *