Breaking News

निगम कमिश्नर के आदेशों पर रंजीत एवेन्यू डंप से भारी मात्रा में कूड़ा उठाया, कल भी अभियान जारी रहेगा

अमृतसर,18 जुलाई: रंजीत एवेन्यू बी ब्लॉक में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के प्लॉट पर भारी मात्रा में कूड़ा एकत्रित होने पर इस डंप के आसपास के लोगों द्वारा नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह को बार-बार शिकायतें की जा रही थी। जिसके तहत आज कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार को वहां से कूड़ा करकट उठाने के निर्देश दिए।

डॉ करण कुमार ने आज सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह,अवर्दा कंपनी के जिला मैनेजर प्रदीप कुमार और लेबर के साथ यहां पर बने डंप में से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया। डॉ किरण कुमार ने बताया कि आज लगातार 5 घंटे यहां से कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि आज यहां से 20 टिप्पर कूड़ा भर के भगता वाला डंप में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि रंजीत  एवेन्यू बी ब्लॉक में बने इस डंप में से सारा कूड़ा उठा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल भी बड़े पैमाने पर यह अभियान जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *