Breaking News

अमृतसर में रुक-रुक कर हल्की बारिश, इस बार बारिश कम

अमृतसर, 27 जुलाई:अमृतसर में सुबह से रुक-रुक कर हल्की-हल्की बारिश हो रही है।पर्याप्त बारिश न होने के कारण तापमान फिर 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। पंजाब में मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार कल लुधियाना में 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 3.9 और अमृतसर में 0.7 मिमी बारिश हुई। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में सूखे की स्थिति रही। जिसके कारण पंजाब के फरीदकोट में तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

पंजाब में सबसे कम बारिश दर्ज

इस सीजन में पंजाब में पूरे देश में सबसे कम बारिश दर्ज गई है। 1 जून से शुरू हुए इस सीजन के अनुसार पंजाब अभी तक सिर्फ 107.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो देश में सबसे कम है। जबकि पंजाब में अब तक 189 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, मुआवजा वन्यूनतम समर्थन मूल्य पर उठाई मांग

अमृतसर,10 अप्रैल :किसान मजदूर यूनियन ने आज निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *