Breaking News

मजीठ मंडी के व्यापारियों की विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सुनी समस्याएं

व्यापारियों की समस्या सुनते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,27 जुलाई: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मजीठ मंडी के व्यापारियों की समस्याएं सुनी।करियाणा एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसियशन के प्रधान अनिल मेहरा ने बताया कि मजीठ मंडी के व्यापारियों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। अनिल मेहरा ने कहा कि  बिजली की तारों का जाल, कम के वी  के ट्रांसफार्मर, गलियों और बाजारों को बनवाना, सीवरेज और सफाई व्यवस्था की समस्या आ रही है। डिस्टिक फॉरेस्ट ऑफिस के अधिकारियों द्वारा भी रेड किए जा रहे हैं।

व्यापारियों की समस्या सुनते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

सभी समस्याओं का समाधान होगा

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने करियाणा एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसियशन के पदाधिकारी को कहा कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि सफाई के संबंध में टीमों का गठन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सफाई प्रबंधन बढ़िया दिखेगा। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल के अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम की समाप्ति के उपरांत सड़कों, गलियों और बाजारो को बनवाने के कार्य भी शुरू हो जाएंगे। विधायक डॉ गुप्ता ने  डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर अमनीत सिंह को हिदायते जारी की कि किसी भी व्यापारी को परेशान ना किया जाए। इस अवसर पर प्रधान अनिल मेहरा के अलावाअशोक कुमार,सुमन मेहरा,राजीव कुमार, संजीव मेहरा व अन्य व्यापारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जहर निगलकर की आत्महत्या : परिवहन मंत्री को जिम्मदार ठहराया; वीडियो सामने आने के बाद लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अस्पताल में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा।  अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *