Breaking News

किसानों ने निकाला रोष मार्च: केंद्र और हरियाणासरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन

रोष प्रदर्शन करते हुए किसान।

अमृतसर, 1 अगस्त:सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद किसान नेताओं का सरकार के खिलाफ रोष जारी है। कंपनी बाग से शुरू हुआ रोष मार्च रानी का बाग में जाकर समाप्त हुआ , जहां केंद्र और हरियाणा सरकार का पुतला फूंका जाएगा। विपक्ष से भी अपील की जा रही है कि इस सम्मान समारोह को रद्द करवाया जाए।

पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का विरोध

हरियाणा सरकार किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर अत्याचार करने वाले छह पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर रही है, जिसके खिलाफ आज 1 अगस्त को समूचे देश में किसान मार्च निकाल रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर हरियाणा सरकार के अत्याचार के दौरान किसान शुभकरण की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में किसान घायल हुए थे । हरियाणा सरकार ऐसे पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करने जा रही है। इसके खिलाफ 15 अगस्त को देशभर में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा रोष बनकर निकल रहा हैं। लगातार बारिश हो रही है और किसान सड़कों पर रोष मार्च निकाल रहे हैं। बाइक, गाड़ियों पर निकले रोष मार्च में लगातार केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

विपक्ष से भी अपील

किसान नेताओं की ओर से विपक्ष के नेताओं से भी अपील की जा रही है कि हरियाणा और केंद्र सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे सम्मानित समारोह के खिलाफ संसद में आवाज उठाई जाए और इस समारोह को रद्द करवाया जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *