Breaking News

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने ड्रोन के साथ पिस्टल का एक पार्ट किया बरामद

अमृतसर,13 अगस्त : बीएसएफ के अधिकारियों को विशेष इनपुट मिलने के आधार पर पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवानों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।तलाशी अभियान के दौरान अमृतसर जिले के राजाताल गांव के खेतों से एक ड्रोन के साथ एक पिस्तौल की ऊपरी स्लाइड ( पिस्तौल का एक पार्ट) और बैरल वाला एक पैकेट बरामद किया गया। यह खेप पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटी हुई थी और पैकेट के साथ एक धातु की अंगूठी भी लगी हुई मिली। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।एक विश्वसनीय सूचना और बीएसएफ और पंजाब पुलिस के समन्वित प्रयासों से सीमा पार से हथियार के पुर्जों के साथ एक और अवैध ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *