Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गिल के नेतृत्व में आयोजित बाईक तिरंगा रैली में की शमुलियत

अमृतसर, 13 अगस्त : देश की आजादी के 78 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य देश में विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर देश में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत  लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुनगरी अमृतसर में भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव गिल के नेतृत्व में एक विशाल बाईक तिरंगा रैली आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बाईक के साथ देश की आन-बान-शान राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा लेकर भाग लिया। इस बाईक रैली में भाजपा प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर जिला महासचिव सलिल कपूर, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, परमजीत सिंह बतरा, राकेश गिल आदि भी उपस्थित थे। यह बाईक रैली भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक से शुरू हुई और हाल बाजार, गोल हट्टी चौक, भरावां दा ढाबा, कटरा जैमल सिंह, कटरा शेर सिंह से होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई वापिस भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इस रैली का शहर वासियों ने सारे रास्ते भव्य स्वागत किया। इस रैली के दौरान युवाओं ने जयघोष के नारों के साथ लोगों को देश की आजादी के जश्न के साथ साथ अपने घरों पर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा लगाकर मनाने के लिए जागरूक किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर कीर्तन रूट पर शराब, सिगरेट,तंबाकू और मीट  की दुकानें बंद रखने के आदेश

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर,23 अक्टूबर(राजन):डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने सेक्शन 163 B.N.S.S. के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *