Breaking News

डॉक्टरो ने निकाला रोष मार्च,हड़ताल से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

रोष मार्च निकालते हुए डॉक्टर।

अमृतसर,17 अगस्त:पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में रोष मार्च निकालने वाले डॉक्टर न्याय मांग रहे हैं। अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टर्स ने आज न्याय की मांग के लिए नारेबाजी की। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को वापस घर लौटना पड़ रहा है।

गुरु नानक देव अस्पताल से निकाला रोष मार्च

रोष मार्च निकालते हुए डॉक्टर।

अमृतसर के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने श्री गुरु नानक देव अस्पताल से शुरू होकर फॉर एस चौक तक मार्च निकाला और नारेबाजी की। डॉक्टर अपने लिए न्याय की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कानून व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि महिला डॉक्टर्स रात के समय भी ड्यूटी करते हैं, लेकिन ऐसे घिनौने अपराध से उनकी सुरक्षा पर सवाल है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल जाता और डॉक्टर्स को सुरक्षा यकीनी नहीं बनाई जाती तब तक
यह हड़ताल जारी रहेगी

ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए हजारों मरीज आते हैं। जो सिर्फ अमृतसर से ही नहीं बल्कि पठानकोट, जम्मू के भी होते हैं। लेकिन डॉक्टर्स की हड़ताल उन्हें परेशान कर रही है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। लेकिन ओपीडी बंद होने से कई मरीजों को वापस लौटना पर रहा है।

आम आदमी क्लिनिक में भी मरीज भटक रहे

डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 5वां दिन है, और यह कब तक रहेगी इसका फैसला उनकी मानने के बाद ही होगा। तब तक के लिए मरीजों को ऐसे ही भटकना पड़ेगा। आम आदमी क्लीनिक में भी डॉक्टर कार्य नहीं कर रहे हैं। जिससे रोजाना आम आदमी क्लिनिक में आने वाले तकरीबन 1200 मरीज भी वापस अपने घर जा रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *