Breaking News

निगम के एस्टेट विभाग ने अवैध कब्जे हटाकर सामान किया जब्त, बिल्डिंग मटेरियल भी हटाया

सामान जब्त करते हुए कर्मचारी।

अमृतसर,3 सितंबर : नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह के आदेशों अनुसार निगम एस्टेट विभाग ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह और उनकी टीम द्वारा माल रोड पासपोर्ट ऑफिस क्षेत्र , इनकम टैक्स चौक, लॉरेंस रोड से अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया। फुटपाथों और सड़क किनारे लगी  रेहडियो को भी हटाया गया। निगम कमिश्नर के आदेशों पर शहर में बिल्डिंग मैटेरियल्स बेचने वाले दुकानदारों को पहले से ही एस्टेट विभाग द्वारा चेतावनी दी गई थी कि दुकानों के बाहर फुटपाथों और सड़क किनारो पर बिल्डिंग मटेरियल ना रखें।

दुकानदार अपना-अपना बिल्डिंग मैटेरियल्स अपने गोदाम में रखें। जिस पर विभाग द्वारा आज कार्रवाई करते हुए लोहारका रोड क्षेत्र में बड़ी मात्रा में बिल्डिंग मैटेरियल्स जब्त किया गया। सड़कों और फुटपाथों पर बिल्डिंग मैटेरियल्स रखने वालों पर  लगातार अभियान जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *