Breaking News

तस्कर गोल्डी बराड़ के नेटवर्क के पांच आरोपी गिरफ्तार , हरियाणा में की जा रही छापेमारी

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर, 10 सितंबर:पुलिस की ओर से कुख्यात तस्कर गोल्डी बराड़ के नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा में भी छापेमारी की जा रही है। डीसीपी डिटेक्टिव हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि पुलिस स्टेशन बी डिवीजन से सूचना के आधार पर 4 सितंबर को हर्षदीप सिंह और गुरशरणप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव ढिलवा खुर्द, जिला फरीदकोट को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस स्टेशन ए में स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपियों से कुल 4 पिस्तौलें बरामद की गईं थीं। आरोपी गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर लोगों को डराकर फिरौती मांगने का काम करते थे।

कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया और गहनता से पूछताछ की गई। जिसके तहत उनकी निशानदेही पर अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जाली कागजातों की मदद से विदेश गया आरोपी देवा आरोपी गुरशरणप्रीत सिंह उर्फ शरण को हरियाणा निवासी देवा नाम का व्यक्ति निर्देशित कर रहा था। देवा जाली कागजातों की मदद से विदेश जा चुका है। देवा ने ही गुरशरणप्रीत सिंह को गोल्डी बराड़ से जोड़ा था । देवा की गिरफ्तारी के लिए कागजातों की जांच की जा रही है। इसकी अगली कड़ी धर्मप्रीत सिंह निवासी बाजीगर बस्ती जिला फरीदकोट को 6 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया जिसने गुरशरणप्रीत सिंह और देवा को गोल्डी से मिलवाया था।अगली कड़ी में प्रीतम सिंह उर्फ गोली निवासी लंडा, बाघा पुराना, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ लगभग 10 मामले दर्ज हैं, जो फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा गया था। उसने धर्मप्रीत सिंह और देवा की गोल्डी से जान पहचान करवाई थी। प्रीतम सिंह ही फिरौती मांगने और धमकाने की प्लानिंग का मुख्य साजिशकर्ता था।

आज पकड़े दो अन्य आरोपी

इसके अलावा पुलिस की ओर से आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगा सिंह पुत्र निवासी बाजीगर बस्ती जिला फरीदकोट, जिसने गुरशरणप्रीत के साथ मिलकर मोहाली में एक व्यक्ति की रैकी की थी, जिसे आज फरीदकोट से गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी अवतार सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र हरबंस सिंह निवासी स्मालसर जिला मोगा, जो प्रीतम के निर्देश पर अपनी एस- प्रेसो कैब
पीबी01-3310 में गुरशरणप्रीत सिंह और मंगा सिंह को
होटल सिटी- वॉक से लेने के बाद पहले मोहाली ले गया। उसे भी आज तड़के गिरफ्तार किया गया है। हरप्रीत सिंह मंडेर के मुताबिक आगे की जांच बहुत गहन और तकनीकी तरीके से की जा रही है और पंजाब पुलिस उनके गिरोह से जुड़े लोगों को को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने 5 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल और 7.2 लाख ड्रग मनी के साथ दो लोग किए गिरफ्तार

अमृतसर , 9 मई: नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशिया विरुद्ध’ के बीच एक बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *