Breaking News

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर 25 वाहन किए बरामद

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

अमृतसर,10 सितंबर: पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों के आदेशों पर दो पहिया वाहन चोरों के विरुद्ध बनाई गई अलग-अलग पुलिस पार्टियों पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 17 मोटरसाइकिल और 8 एक्टिवा स्कूटर बरामद करना। पुलिस अधिकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र लखबीर सिंह निवासी ग्राम मलकपुर थाना रमदास को गिरफ्तार करके 8 मोटरसाइकिल एवं 3 एक्टिवा स्कूटर बरामद किए गए। पुलिस ने मनप्रीत सिंह उर्फ ​​कालू निवासी अमरकोट जिला तरनतारन,साजन निवासी खेमकरण जिला तरनतारन को गिरफ्तार करके चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। गेट हकीमा की पुलिस ने  खुशप्रीत सिंह उर्फ ​​जर्मन पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रामपुरा जिला अमृतसर ग्रामीण को गिरफ्तार करके 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। थाना कोतवाली की पुलिस ने पलविन्दर सिंह उर्फ ​​भोला पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम अरियाली रानी, ​​थाना सदर पट्टी, जिला तरनतारन को गिरफ्तार करके चोरी की 5 एक्टिवा बरामद की गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह किया

भ्रष्टाचार खत्म करने, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने का संकल्प लिया अमृतसर, 27 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *