Breaking News

पिछले 2 वर्ष में 9 नगर निगम कमिश्नर के हुए तबादले

नगर निगम कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 12 सितंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर बदलने से शहर पटरी पर नहीं आ पा रहा है। निगम कमिश्नर के तबादलों का सिलसिला पिछले 2 वर्ष से लगातार चल रहा है। पंजाब सरकार द्वारा 2 वर्ष  में  9 निगम कमिश्नर के तबादले किए हैं। नगर निगम शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ, विकास के बड़े प्रोजेक्ट और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं देता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के उपरांत ही पहले 24 अप्रैल 2022 को निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का यहां से तबादला किया गया। उसके बाद काफी दिन कोई भी कमिश्नर ना रहा, तब जाकर पंजाब सरकार ने 23 मई 2022 को करनैल सिंह (आईएएस) नगर निगम अमृतसर का कमिश्नर नियुक्त किया गया। किंतु करनैल सिंह ने बतौर नगर निगम कमिश्नर चार्ज नहीं संभाला। इसके उपरांत पंजाब सरकार द्वारा 24 जून 2022 को अमृतसर के  तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन को नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज भी दे दिया। इसके बाद 7 जुलाई 2022 को संदीप ऋषि को दोबारा नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया। दो दिन बाद ही पंजाब सरकार द्वारा संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा 10 जुलाई 2022 को आईएएस अधिकारी कुमार सौरभ राज को अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर नियुक्त किया गया । साढे 4 महीने बीत जाने के उपरांत संदीप ऋषि को 27 नवंबर 2022 को एक बार फिर नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद फिर 10 अगस्त 2023 संदीप ऋषि को कमिश्नर पद से तब्दील करके आईएएस अधिकारी राहुल को निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 5 दिसंबर 2023 को कमिश्नर राहुल का तबादले कर दिया गया। राहुल के तवादले के बाद नगर निगम का कोई भी कमिश्नर नियुक्त नहीं किया गया। पंजाब सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2023 को अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को डीसी के साथ-साथ नगर निगम कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया। इसके उपरांत पंजाब सरकार ने 29 जनवरी 2024 को  आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह को नगर निगम अमृतसर का कमिश्नर नियुक्त किया गया।अब आज 12 सितंबर को कमिश्नर हरप्रीत सिंह को तब्दील करके आईएएस अधिकारी गुलप्रीत सिंह को नगर निगम अमृतसर का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बार-बार तबादलों से शहरवासियो को झेलनी पड़ती है परेशानी

नगर निगम शहरवासियो को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इसके साथ-साथ शहर में विकास करवाता है।शहर में नगर निगम के विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। नगर निगम अमृतसर पंजाब का लुधियाना के बाद बड़ा नगर निगम है।इस तरह बार-बार तबादलो से शहरवासियो को परेशानी झेलनी पड़ती है।  नए कमिश्नर आने पर लगभग नए कमिश्नर को एक महीना नगर निगम को समझने में ही लग जाता है। इस वक्त नगर निगम में ना तो मेयर ना ही नगर निगम हाउस और ना ही नगर निगम एडिशनल कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर ना  होने से अकेले निगम कमिश्नर  द्वारा काम चलाया जा रहा है ।

नवनियुक्त कमिश्नर गुलप्रीत सिंह के लिए  चुनौतियां

गुलप्रीत सिंह

नवनियुक्त निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह को नगर निगम में इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, भगतावाला कूड़े के डंप की बायोरेमेडीएशन करने का ठेका एक कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी इन सभी कामों में पूरी तरह से फेल हो चुकी है।कंपनी का ठेका टर्मिनेट करने के लिए प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए पहले कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने  कंपनी को दो कारण बताओं नोटिस जारी किए हुए हैं। कंपनी का ठेका टर्मिनेट करने के लिए 10 सितंबर को भी तीन दिन का समय देकर जवाब मांगा गया। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की खराब चल रही सीवरेज व्यवस्था, लोगों के घरों में दूषित पेयजल,खराब स्ट्रीट लाइट, शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगों की भरमार, अवैध कॉलोनीयों की भरमार, नगर निगम की जमीनों पर कब्जे, निगम के प्रत्येक आमदनी वाले विभाग की आमदनी कम आना, निगम अधिकारियों की कमी, शहर में आवारा पशुओं की भरमार, आवारा कुत्तों की भरमार महत्वपूर्ण मुद्दे रहेंगे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

बिना कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और  जॉइंट कमिश्नर के नगर निगम, कमिश्नर हरप्रीत सिंह हुए रिलीव

नगर निगम कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 15 सितंबर: पंजाब सरकार ने नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *