Breaking News

केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में जमानत: 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अमृतसर,13 सितंबर:दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 13 अगस्त को जमानत मिल गई। हालांकि, कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी को नियमों के तहत बताया। वे 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे। सीबीआई ने शराब नीति केस से जुड़े करप्शन केस में उन्हें 26 जून को गिरफ्तार  किया था। कोर्ट ने जमानत देने के लिए शर्ते लगाई हैं। केजरीवाल की जमानत पर कोर्ट की 4 शर्तें लगाई है।अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे।केस से जुड़ी कोई सार्वजनिक चर्चा नहीं करेंगे।जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे। दिल्ली सीएम ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत याचिका लगाई थी। 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *