Breaking News

कैबिनेट मंत्री सोनी ने बाबा लाल मंदिर संतोखसर को 3 लाख रुपये का चेक भेंट किया

अमृतसर, 16 फरवरी(राजन): पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बाबा लाल की 666 वीं जयंती के अवसर पर मंदिर का दौरा किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्री सोनी को सम्मानित भी किया गया। मंत्री सोनी ने मंदिर समिति को बाबा लाल मंदिर संतोखसर की धर्मशाला के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और धनराशि प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर महंत अनंत दास जी, पार्षद पति सुनील कॉन्टी,  गुलशन कुमार  , रविकांत, गिन्नी भाटिया और अभिषेक महाजन के अलावा बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के की दो वार्डो की गलियों में नई सीवरेज  व्यवस्था डालने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन :कहा,सीवरेज की आ रही समस्या का पूरी तरह से समाधान किया जा रहा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *