Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब ने शिअद नेता विरसा सिंह वल्टोहा  को किया तलब

शिअद नेता विरसा सिंह वल्टोहा की फाइल फोटो।

अमृतसर,13 अक्टूबर:जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को श्री अकाल तख्त साहिब पेश होने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वल्टोहा 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सबूत लेकर पेश होंगे। जानकारी के अनुसार जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने आज विरसा सिंह वल्टोहा को मीडिया के माध्यम से जत्थेदार साहिबान को लेकर जनतक रुप में बीजेपी/आर.एस.एस. द्वारा सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ फैसला करने के लिए दबाव डालने के आरोपों संबंधी सबूत मांगे हैं।  इस संबंध में जत्थेदार द्वारा वल्टोहा को 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने का आदेश दिया गया है। सिंह साहिब ने वल्टोहा को भेजे लिखित आदेश में यह भी कहा कि अगर वह समय पर पेश न हुए तो माना जाएगा कि वल्टोहा जत्थेदार साहिबान पर जबाव बनाने के लिए जत्थेदार साहिबान की किरदारकुशी करने की कोशिश कर रहे हैं।    

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर: ऐतिहासिक पहल, बड़े नेताओं ने सेल्फ जनगणना :14 मई तक ऑनलाइन रजिस्टर करें

अमृतसर, 1 मई :भारत सरकार की तरफ से शुरू की गई सेल्फ जनगणना की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *